छत्तीसगढ़

आचार संहिता खत्म होते ही शुरू हुआ ट्रांसफर का सिलसिला, ट्रेनी DSP सहित TI, SI और ASI का हुआ तबादला …

जांजगीर चांपा। आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगी रोक भी हट गयी है। अब पूर्व की भांति प्रदेश में तबादले-प्रमोशन हो सकेंगे। इधर आचार संहिता खत्म होते ही जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। एसपी विजय अग्रवाल ने 1 प्रशिक्षु डीएसपी, 2 टीआई, 3 एसआई, 2 एएसआई का तबादला किया है। वहीं 2 सब इंस्पेक्टर को लाइन में भेजा गया है।

ट्रेनी डीएसपी संगम राम को नैला चौकी प्रभार दिया गया है। वहीं नैला चौकी प्रभारी सत्यम चौहान को सारागांव थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को यातायात शाखा से बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। 3 उप निरीक्षक का भी तबादला किया गया है। जिसमें बिर्रा, सारागांव और यातायात में तबादला किया गया है। उसी कड़ी में 2 एसआई को लाइन में भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button