छत्तीसगढ़
अमीन मेनन को हटाने की मांग, राजीव भवन पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष अमीन मेनन को हटाने की मांग लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता केशकाल से राजीव भवन पहुंचे। कार्यकताओं का कहना कि अमीन मेनन चुनाव में दूसरे पार्टी के लिए काम किए हैं। इन्हें उनके पद से निष्कासित कर देना चाहिए। सैकड़ों काग्रेस कार्यकर्ता केशकाल से राजीव भवन पहुंचकर अमीन मेनन को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें PCC प्रभारी कुमारी शैलजा, दीपक बैज से मिलने के बाद इनसे अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष अमीन मेनन को निष्कासित करने की बात रखेंगे।



