छत्तीसगढ़
कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने किया मतदान

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भारत माता स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया. विकास उपाध्याय के साथ उनकी धर्मपत्नी संजना उपाध्याय ने भी मतदान इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत स्तिथि सामने आ रही है. प्रदेश की जनता ने सरकार के कामकाज सरकार की योजनाओं को अपने हाथों पर उठाया है. पश्चिम विधानसभा इलाके की जनता मेरा परिवार है. हम सभी से लोकतंत्र के महापर्व पर हिस्सा लेने की अपील करते है.. इस बार पुनः कांग्रेस की सरकार बन रही है..



