छत्तीसगढ़

भाजपा कांग्रेस से नाउम्मीद जगदलपुर के वार्ड वासियों के बीच पहुँच बस्तर बेटा नवनीत जगा रहे नई उम्मीद..

गांव गांव से शहर तक नवनीत की बढ़ती लोकप्रियता से जनता को मिल रहा नया विकल्प

 

नवनीत ने कहा- विपक्ष भाजपा गायब है,कांग्रेस की झूठ सब जान रहे

 

 

 

जगदलपुर ।जनता की समस्यायों को सुनने और समझने एवं उनके समाधान की पहल हेतु सयुक्त संघर्ष का आह्वान लेकर बस्तर के बेटे मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद पहुंचे शहर के जवाहर नगर वार्ड। नवनीत को

अपने बेटे,भाई का समान समझने वाले वार्डवासियों ने दिल खोल कर उनका स्वागत किया और अपनी पीड़ा और जायज समस्याए जो है उसको सामने रखी ।

 

हमेशा केवल केंद्र सरकार की बात कर- कर जगदलपुर विधानसभा की जनता को ठगने वाले भाजपा के पूर्व विधायक और झूठे वादे करने कांग्रेसी विधायक के कारण विकास से अभी भी शहर दूर है वादों में वार्ड में सब जगह बुनियादी समस्याएं मौजूद है जिसका हल करने की कोई कोशिश ही नहीं कर रहा विपक्ष तो जमीन से गायब है । नवनीत ने कहा कि मैं 24 घंटे आप वार्ड वासियों के साथ हूं कोई भी समस्या हो मुझे याद कर सकते हैं जितना हो सकेगा मैं करूंगा ।उसने कहा कि हम केवल वादा नहीं करते यह हमारे काम से सभी जानते हैं क्योंकि हमारा काम बस्तर और आपको खुशहाल बनाना है और यह सब आपके साथ के बिना नहीं हो सकता इस अवसर पर ओम मरकाम,माही सोनी,मालती,धसनिंग बघेल एवं बहुतायत की संख्या में वार्ड वाशी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button