छत्तीसगढ़

स्वागत से शपथ तक जोश और उत्साह.. ऐसा इंद्रदेव ने भी बरस कर दीपक की चमक बढ़ा दी

स्वागत से शपथ तक जोश और उत्साह.. ऐसा इंद्रदेव ने भी बरस कर दीपक की चमक बढ़ा दी

 

रायपुर ,जगदलपुर/ब्यूरो भारत सत्ता /.

जोश उत्साह और विश्वास के बीच नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने आज से प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष की कुर्सी संभाल ली। उनके आगमन से लेकर पदभार ग्रहण करने तक पार्टी में उत्साह की लहर ऐसे दिखी मानो एक नायक मिल गया हो ।उनके पदभारग्रहण के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ बहुत कुछ कह रहा था इस दौरान मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल व निवर्तमान अध्‍यक्ष मोहन मरकाम सहित पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी इस दौरान मौजूद थे। पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ बैज ने प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्‍प लिया। और पुनः छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की बात कही

 

 

*कमान संभालते ही लगाई ललकार*…

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी कुर्सी संभालते ही कार्यकर्ताओं के अंदर हौसला फूंक दिया है ,विपक्ष पर वार भी किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभालते ही दीपक बैज ने चैंलेंज कर दिया , बैज ने कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़कर दिखाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार साढ़े चार साल से छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी से लड़ेंगे। हम 2023 विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरा पर लड़ेंगे। 18 घंटे काम करके सरकार बनाएंगे। ईमानदारी के साथ, संगठन का काम करेंगे और सरकार बनाकर देंगे। 3 महीना दिन-रात काम करेंगे और जीता कर लाएंगे। 5 साल साल सरकार काम करेगी।

 

*इंद्रदेव ने भी मानो बरस कर स्वागत किया .. बैज भी गरजे -झूठ और फरेब की राजनीति को उखाड़ फेकना है*

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आप लोगों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। हमारे कार्यकर्ताओं और नेतागण के इरादे को बरसता पानी भी डिगा नहीं सका। सत्ता और संगठन दोनों अलग-अलग है। सत्ता और संगठन में तालमेल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य और मिशन 2023 और मिशन 75 प्लस हासिल करना है। झूठ और फरेब की राजनीति को उखाड़ फेकना है।

 

 

*कहीं आतिशबाजी कहीं लड्डू से तौले गये .. घंटों लग गए राजीव भवन पहुंचने*

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज का राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं और डीजे की धुन पर स्वागत किया। माना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन तक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ।

राजीव भवनमें लड्डू से तौला गया, आतिशीबाजी की गई। राजीव गांधी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में दीपक बैज ने मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए कांग्रेस के सांसद विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button