छत्तीसगढ़

धमतरी में दीपक बैज में कही बड़ी बातें-टिकट बांटने की नीति एकदम स्पष्ट है जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट 

 

 

रायपुर,जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपनी नियुक्ति के दूसरे दिन निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं में नया जोश जगाते हुए कोंडा गांव की ओर निकले जहां जगह-जगह उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ अभनपुर से कुरूद होते हुए वे धमतरी पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने अपने समर्थकों के साथ दीपक बैज का बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

 

वहीं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात भी कि इस दौरान

मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने तमाम सवालों के जवाब दिए।आगामी चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को अपना सौभाग्य बताते हुए दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में 75 सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हमारी टिकट बांटने की नीति एकदम स्पष्ट है। दीपक बैज ने कहा कि जिताऊ उम्मीदवार को ही कांग्रेस टिकट देगी। उन्होंने कहा कि समय कम है और बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोज 18 घंटे काम करने के लिए कहा गया है। प्रदेश में कांग्रेस के ऐसे विधायक जिनका प्रदर्शन कमजोर रहा है, उनके भविष्य के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि वह अभी नए है और इस संबंध में संगठन स्तर पर कोई भी निर्णय लिया जाएगा, तब जाकर इस पर सदन में चर्चा की जाएगी।

श्री बैज धमतरी से पुरूर , चारामा से कांकेर पहुंचेंगे जहां लंच करने के बाद उनका काफिला केशकाल फरसगांव में कार्यकर्ताओं पार्टी नेताओं से मिलते हुए कोंडागांव पहुंचेंगे जहां रात्रि श्री बैज विश्राम करेंगे।

Related Articles

Back to top button