छत्तीसगढ़

प्रवेशोत्सव:नानगुर में बच्चों के माथे पर तिलक एवं फूल माले का हार पहना कर किया गया स्वागत

बच्चों को नियमित स्कूल आने के साथ होमवर्क के लिए प्रेरित किया गया

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।नानगुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा सत्र 2023- 24 शाला प्रवेश उत्सव को धूमधाम से गरिमापुर्वक माहौल में मनाया गया।

सर्वप्रथम इस अवसर पर विधिवत मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई एवं उसके पश्चात बच्चों का तिलक लगाकर एवं फूल माला पहनाकर स्कूल में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच किया गया शाला प्रवेशोत्सव व्यवस्था के अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती शांति बघेल जनपद सदस्य नीलू राम नाग, सरपंच हरी बंधु नाग ने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने एवं पढ़ाई पर ध्यान देने हेतु प्रेरित किया।

 इस अवसर पर सेल्फी जोन का निर्माण भी किया गया था । बच्चों को नियमित स्कूल भेजने एवं नियमित होमवर्क के साथ पढ़ाई में ध्यान देने जैसे विषय पर संस्था प्रमुख श्री संदीप मांझी द्बारा जोर दिया गया। इस प्रवेश उत्सव दौरान भीमेन्द्र कुमार सेठिया, नितेश जोशी ,निकिता बिसेनशुभांगी झा, निधि रावल भूमिका गुप्ता, रवि कुमार, पोनी कुर्रे समस्त स्टाफ एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित थे .।

Related Articles

Back to top button