जगदलपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव


शाला प्रवेश उत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप
जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव,ब्यूरो ।26 जून से प्रदेश में बच्चों का स्कूल खुल गया है और विभिन्न स्कूलों इस अवसर को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर जगदलपुर स्थित आत्मानंद स्कूल में भी गरिमा पूर्ण माहौल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप शामिल हुए और उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आनेप्रेरित किया।
जगदलपुर आत्मानंद स्कूल में प्रवेश उत्सव के मौके पर बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा । बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा कांग्रेश जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप शामिल हुए जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें नियमित स्कूल आने के साथ होमवर्क के लिए प्रेरित किया ।शाला प्रवेशोत्सव को लेकर बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर एवं फूल माला माला पहना उनका स्वागत किया गया एवं उनके बीच पुस्तक वितरण कर उनका उत्साह वर्धन मनोबल बढ़ाया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समस्त बच्चों एवम परिजनों ने जताया आभार और कहा “भूपेश है तो भरोसा है”। इस दौरान स्कूल स्टाफ अभिभावकों के साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे



