हिन्दुत्व बीजेपी की बपौती नहीं, बीजेपी ने धर्म के नाम पर धंधा किया’: आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

हिन्दुत्व बीजेपी की बपौती नहीं है। हिन्दुत्व की जो परिभाषा बीजेपी देना चाहती है, वो हिन्दुत्व है ही नहीं। कांग्रेस हमेशा से हिन्दुत्व के रास्ते पर थी। कांग्रेस महात्मा गांधी की अनुयायी है और उनकी हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से होती थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिन्दू नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हिदुत्व और धर्म के नाम पर धंधा किया है। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने के लिए अपना हिन्दुत्व प्स्तुत किया है। जबकि कांग्रेस सर्वधर्म सद्भाव पर चलने वाली पार्टी है। मुसलमानों को गाली देना, देश को तोड़ना और धर्म के नाम पर विभाजन करना, हिन्दुत्व नहीं है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटे बढ़ेगी या घटेगी ये पुष्ट करना सही नहीं है। कल क्या होगा कोई नहीं जानता। मुझे लगता है कि यहां के लोग भूपेश सरकार के काम-काज से संतुष्ट है। बाकी पार्टी के वरिष्ठ नेता जो रणनीति बनाएंगे, उसमें सभी लोगों को लेकर चला जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है छत्तीसगढ़ में दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर कहा कि ये दोनों एजेंसियां बीजेपी की हिडन ऑर्गनाइजेशन हैं। जिस तरह बीजेपी की सपोर्टर पार्टी आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल है। ठीक उसी तरह हिडन आर्गेनाइजेशन जो पब्लिक डोमेन में नहीं है वो काम ईडी और सीबीआई करती है।