छत्तीसगढ़

हज यात्रियों ने सीखे हज के अराकान

 

 

 

         राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज 2023 के लिए आज राजनांदगांव में हज यात्रियों का 01 दिवसीय हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया जिसमे हज यात्रियों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई। इस शिविर में विशेष रूप से राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हाफिज खान, युवा आयोग के चेयरमैन जीतू मुदलियार, शाहिद खान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, गांधी ग्राम बोर्ड के सदस्य श्री किशन खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राइश अहमद खान, जावेद भाई, अंजुम अल्वी, तैय्यब खान, रज्जाक भाई, एजाज़ सिद्दीकी, निसार अहमद, नासिर अशरफी, डॉ रुबीना अल्वी, सदस्य राज्य हज कमेटी ने उपस्थित होकर हज यात्रियों को शुभकामना देते हुए हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया, व यात्रा के दौरान सभी हज यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की। शिविर में मौलाना कारी सैयद अश्फाक अहमद अंजुम एवं हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक खान, सदस्य, राज्य हज कमेटी, हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को यात्रा की ट्रेनिंग दी।

Related Articles

Back to top button