छत्तीसगढ़

जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग

धमतरी। जिले में नगरी वन परिक्षेत्र के दलदली जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि 2 तेंदुए की लड़ाई में एक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

कहा जा रहा है कि दोनों तेंदुए लड़ाई कर रहे थे। जिसमें एक को गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी मौत हो गई। शरीर में जिस तरीके से जख्म हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लड़ाई में ही मौत हुई है। फिलहाल जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button