‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल आज इंग्लैंड की किरणदीप के साथ लेंगे लावां-फेरे

पंजाब. वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) आज शादी के बंधन में बंधने वाले है. अमृतपाल सिंह एनआरआई (NRI) किरणदीप कौर (Kirandeep Kaur) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बता दें कि किरणदीप कौर इंग्लैंड की रहने वाली है. आनंद कारज जालंधर के फतेहपुर दोनां स्थित छठी पातशाही श्री हरगोबिंद साहिब जी की चरण स्पर्श धरती के ऐतिहासिक गुरुघर में होगा.

अमृतपाल सिंह के शादी को बड़ा सीक्रेट रखा जा रहा है. गुरुघर की मैनेजमेंट से लेकर उनके रिश्तेदारों तक को शादी के कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी गई है. यहां तक की अमृतपाल सिंह अपनी दुल्हन किरणदीप कौर से जालंधर के जिस गुरुद्वारा साहिब में लावां फेरे लेने वाले है वहां शादी की बुकिंग भी किसी ओर नाम से की गई है.

साधारण तरीके से होगा आनंद कारज

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का आनंद कारज बहुत ही साधारण तरीके से किया जा रहा है. गुरुघर में कोई विशेष तरह की व्यवस्था नहीं की गई है, ना ही कोई ही कोई विशेष टेंट लगाया गया है और ना ही सजावट की गई है.

सूत्रों के मुताबिक गुरुघर की बुकिंग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक की गई है. आनंद कारज के कार्यक्रम के बाद लंगर का प्रबंध गुरुधर में ही किया गया है. अमृतपाल सिंह जिस किरणदीप कौर के साथ सात फेरे लेने वाले है, उनके साथ उनके परिवार की पुरानी पहचान है.

Related Articles

Back to top button