पूर्व CM कमलनाथ नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए क्या है वायरल…

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में सीएम चेहरे की लड़ाई के बीच पूर्व CM कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की खबर वायरल हो रही है। कल देर शाम अचानक कमलनाथ के चुनाव ना लड़ने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। हालांकि पार्टी ने वायरल खबर को भ्रामक बताया है।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि कमलनाथ के चुनाव न लड़ने की ख़बर पूरी तरह ग़लत है। एमपी कांग्रेस पार्टी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के विषय में कोई घोषणा नहीं की है। सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें पूरी तरह भ्रामक है।

Related Articles

Back to top button