यहां होती है कीवी की खेती, फार्मिंग से लाखों कमा रहे किसान

आजकल बाजार में विदेशी फलों की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। कई ऐसे फल और सब्जियां हैं, जिनकी खेती पहले भारत में नहीं होती थी, लेकिन मांग बढ़ने के कारण अब यहां इनकी खेती होने लगी है।
कीवी एक ऐसा फल है। आजकल बाजार में इसकी काफी डिमांड है और यह काफी ऊंचे दामों पर बिकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कीवी की खेती कैसे शुरू कर सकते हैं।
इन राज्यों में होती है कीवी की खेती
विदेशी फलों के बीच कीवी की खेती से होने वाले मुनाफे ने भारतीय किसानों का ध्यान खींचा है। मुख्य रूप से इसकी पैदावार चीन में अधिक होती है। वहां के लोग इसे आंवले के नाम से भी जानते हैं।
भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में बड़े पैमाने पर कीवी की खेती शुरू हो गई है। नागालैंड के अलावा उत्तर-पूर्व के अन्य राज्यों के किसान भी बड़ी मात्रा में कीवी की फसल उगाने लगे हैं। लेकिन उत्पादन की दृष्टि से नागालैंड भारत में सबसे अधिक उपज देने वाला राज्य है।
लाखों में कमाई
कीवी कारोबारियों के मुताबिक कीवी की खेती से किसान लाखों रुपये की कमाई करते हैं. अगर कोई किसान एक हेक्टेयर के बगीचे में कीवी की खेती करता है तो इससे 24 लाख रुपये तक आसानी से कमाया जा सकता है.
आजकल बाजार में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से उबरने में कीवी फल बहुत मददगार होता है। इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। इसकी एक पीस की कीमत बाजार में 40-50 रुपए तक है.



