रायपुर: राखड़ खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, 2 महिला सहित 3 की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। राखड़ खुदाई कर रहे तीन मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि सुरंग अचानक से धंस गई और 5 लोग उसी में दब गए, जिसमें 3 की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिला 1 पुरुष शामिल है।



