डॉक्टर से करीब 2 लाख की ठगी…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पिनाकी हास्पीटल गौरेला में डॉक्टर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठग ने डॉक्टर को वाट्सअप मैसेजे कर बिलजी नहीं पटाने पर लाइन काट देने की चेतावनी दी। इसके बाद ठग ने डॉक्टर को एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा और फिर एक लिंक भेजकर खाते से करीब 2 लाख रूपए निकाल लिए। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर सनद कुमार पिनाकी हास्पीटल गौरेला में पदस्थ है। 19 अगस्त 2022 को ठग ने उनके पटना स्थित घर का बिजली बिल नहीं पटाने पर लाइट काट देने की चेतावनी दी। इसके बाद ठग ने एप डाउनलोड कर मोबाइल से घर बैठे बिजली पटाने की सलाह दी। डॉक्टर ने एप डाउनलोड किया इसके बाद ठग द्वारा एक लिं​क भेजा गया, जिसे क्लिक करने पर खाते से 1 लाख 94 हजार 999 रूपए कट गए। डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button