घर में फंदे पर झूलती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। शहर में युवा कपड़ा व्यापारी के खुदकुशी कर लेने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव घर के किचन में फंदे से लटका हुआ मिला है। युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव को फंदे से नीचे उतरा। फिलहाल दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत युवा व्यापारी सुशांत जैन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश बैगा पारा गोवर्धन चौक स्थित घर के किचन में फंदे पर लटकती मिली। बताया जा रहा है कि, वो और उसका बड़ा भाई मिलकर दुर्ग में जैन गली में एक पीको फाल की दुकान चलाते थे। धंधा कमजोर होने से उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, जिस कारण वह परेशान रहता था। इसी बीच सोमवार दोपहर उसकी लाश घर के किचन में फंदे पर झूलती हुई देखी गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव को नीचे उतारा। कमरे की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा गया है।



