अमलीडीह में डॉगी को फांसी पर लटकाया, शराबियों पर आरोप

रायपुर: रायपुर के अम्लीडीह में एक कुत्ता शराबियों को देखकर भौंका.  इसकी वजह से शराबियों ने डॉगी को फांसी पर चढ़ा दिया. इस घटना के बाद रायपुर के डॉग लवर्स में काफी गुस्सा है.

मंगलवार रात की घटना, बुधवार को दीवार पर लटकी मिली कुत्ते की लाश: यह पूरी घटना रायपुर के न्यू राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की है. यहां अमलीडीह शराब भट्टी के पास एक डॉगी कुछ शराबियों को देखकर भौंक रहा था. शराबियों को डॉगी का भौंकना बुरा लगा. जिससे नाराज होकर शराबी युवकों ने कुत्ते का पैर बांधा और उसे एक दीवार पर फांसी पर लटका दिया. फांसी के फंदे पर लटकाने से कुत्ते की मौत हो गई. जिस डॉगी की हत्या की गई वह अमलीडीह इलाके के शराब भट्टी के पास घूमा करता था.

 डॉगी के फांसी के फंदे पर लटके शव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले को पीपल फॉर एनिमल्स नाम की संस्था ने गंभीरता से लिया है. संस्था की अध्यक्ष कस्तूरी बल्लाल ने ईटीवी भारत को बताया कि “डॉगी को फांसी के फंदे पर लटकाने का वीडियो आया है. घटनास्थल का जायजा लेने जा रहे हैं. इसके बाद थाने में जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे. ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो” वहीं इस मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि “इस तरह की सूचना तो आ रही है. लेकिन अब तक किसी तरह की शिकायत नहीं हुई है. यदि इस तरह की घटना हुई होगी तो निश्चित तौर पर शिकायत के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी.”

Related Articles

Back to top button