बर्तन चमकाने के नाम पर ठगी , आरोपी फरार

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में इन दिनों सोने चांदी चमकाने के नाम से ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में राजनांदगांव में भी ऐसी वारदात सामने आई हैं. कोतवाली थानाअंतर्गत ममता नगर में ठगों ने सोने चांदी के जेवरात चमकाने के नाम से सोने के हार और टॉप्स लेकर फरार हो गए हैं. वहीं मामले को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. लोगों से अपील की है कि ऐसे संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें और पुलिस को इसकी जानकारी दें.

 राजनांदगांव के ममता नगर में रहने वाली महिला के घर दो अनजान युवक पहुंचे. दो लोगों ने कहा कि हम बर्तन साफ करने वाले हैं और पुराने बर्तनों के दाग धब्बे हटाकर चमकाते हैं. उनके झांसे में आकर इन महिलाओं ने बर्तन दिए. उन्होंने बर्तन को उनके सामने साफ किया . उसके बाद धीरे-धीरे अपने बातों में फंसाते हुए ठगों ने सोने की चैन और कान के टॉप्स को हल्दी और केमिकल डालकर चमकाने की बात कही. इसके बाद उसे साफ करने लगे. मौका मिलते ही उन्होंने सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया और एक पाउडर नुमा पैकेट बनाकर उन्हें फ्रिज में रखने को दिया. जब महिलाओं ने कुछ देर के बाद उस पुड़िया को खोलकर देखा तो उसमें कंकर पत्थर थे. तब तक महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी थी.

ठगी होने के बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी कोतवाली थाने में दी. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और अज्ञात लोगों की तलाश में जुट गई है. वहीं ठगी होने के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे संदिग्ध लोगों और बर्तन चमकाने यह सोने चांदी चमकाने वाले लोगों की सूचना तत्काल संबंधित थाने में दे और खुद भी सजग  रहें.

Related Articles

Back to top button