न्यूड फोटोशूट मामले में पुलिस के सामने पेश हुए रणवीर सिंह, ढाई घंटे चली पूछताछ

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर खूब बवाल मचा। रणवीर के खिलाफ एक एनजीओ ने भावनाओं को आहत करने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में उन पर एफआईआर की गई। मुंबई पुलिस ने रणवीर को समन भेजा था। अब इस मामले में सोमवार को रणवीर ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया। रणवीर सुबह करीब सात बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनसे ढाई घंटे तक पूछताछ हुई। साढ़े नौ बजे के आस-पास वह पुलिस स्टेशन से बाहर निकले।

फिर से बुलाया जा सकता कि

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘अभिनेता सोमवार की सुबह करीब सात बजे पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया गया। वह सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस थाने से निकले। जरूरत पड़ने पर अभिनेता को फिर से बुलाया जाएगा।‘ इससे पहले रणवीर को 22 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने समन भेजा था लेकिन अभिनेता ने पेश होने के लिए और समय मांगा था। 

कई धाराओं में केस किया

बता दें कि पिछले महीने एक एनजीओ ने रणवीर के खिलाफ चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में रणवीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और आईटी एक्ट 50, 67 (A) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया सपोर्ट

रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। बॉलीवुड के कई सितारों ने रणवीर का सपोर्ट किया था। इनमें स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और अनुराग कश्यप सहित अन्य लोग हैं।

Related Articles

Back to top button