खारुन नदी में डूबे दो दोस्त एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

रायपुर: राजधानी रायपुर के सात पाखर स्थित खारुन नदी में 2 बच्चे लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र के इलाके के 6 बच्चे रविवार को नहाने गए थे, इनमें से दो नदी की गहराई में चले गए। गहराई में जाते देख दोस्तों ने आवाज लगाई, जब तक आसपास के लोग पहुंचे दोनों बच्चे लापता हो गए थे। इसके बाद मुजगहन पुलिस को लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से उन बच्चों को ढूंढने की कोशिश की गई। घंटों मशक्कत के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले, उसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई, जो डूबे बच्चों की तलाश कर रहे हैं।टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर और बोरिया इलाके के 6 बच्चे रविवार को नहाने गए थे। इनमें से दो बच्चे की डूबने की खबर उनके इलाके में फैली तो बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग खारुन पहुंच गए, गोताखोरों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बच्चों को ढूंढने में जद्दोजहद की। घंटो मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चला। 6 बच्चों में दो लापता बच्चों के नाम कुणाल नागरची और क्रिश पांडे हैं।

Related Articles

Back to top button