Agneepath Protest: रेलवे को बिहार में 200 करोड़ का नुकसान,कोटा में धारा 144

सरकार ने शनिवार को सीएपीएफ और असम राइफल्स की भर्ती और रक्षा मंत्रालय की नौकरी में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की। जिसके बाद रक्षा मंत्री और सेवा प्रमुखों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। उधर, बिहार में डिप्टी सीएम समेत 12 बीजेपी नेताओं को केंद्र सरकार की तरफ से Y ग्रेड सुरक्षा मिली है। 

इस बीच एहतियात के तौर पर बिहार के ज्यादातर जिलों में मोबाइल इंटरनेट को ही बंद कर दिया गया है ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अग्निपथ स्कीम के विरोध का आज चौथा दिन है और लगातार उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में विरोध जारी है। आइए जानते हैं, अग्निपथ के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों और बिहार बंद का हर अपडेट…

कोटा में धारा 144 लागू

राजस्थान के कोटा जिले में एक महीने तक धारा-144 लगाने का निर्णय लिया गया है। कोटा जिला कलेक्टर हरीमोहन मीणा ने जिले में सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शनिवार को धारा-144 लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश रविवार 19 जून को सुबह 6 बजे से से 18 जुलाई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस आदेश का पालन कोटा शहर और ग्रामीण इलाकों में कराया जाएगा।

बिहार में 12 बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ी

अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर बड़े पैमाने पर बिहार में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी समेत 12 बीजेपी के नेताओं और विधायकों को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। बता दें कि बीते रोज बिहार में बीजेपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला भी किया गया।

बिहार में रेलवे को 200 करोड़ से ज्यादा नुकसान

अग्निपथ पर जारी बवाल के बीच बिहार में ट्रेनों की आवाजाही आज रात आठ बजे तक रोक दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा हिंसा में रेलवे की प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है। कई ट्रेनों में आग लगा दी गई हैं। रेलवे संपत्तियों की तोड़फोड़ से अकेले बिहार में 200 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button