गिरफ्त में बंटी-बबली की जोड़ी,व्यापारी को नकली सोने की ज्वेलरी देकर असली लेकर हो जाते थे फरार

ज्वेलरी दुकान वाले को नकली सोना देकर ठगी करने वाले बंटी बबली के दो जोड़ों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए ठग बाजो ने रायपुर, बिलासपुर सहित दुर्ग में ठगी की घटना को अंजाम दिया था। आज इस पूरे मामले का खुलासा एसपी अभिषेक पल्लव और एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने किया।
दरसअल, 17 जून को सहेली ज्वेलर्स के मालिक मोहित जैन ने दुर्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुनीता देवी नाम की महिला कुछ लोगों के साथ दूकान आई थी। इस दौरान पुराने सोने के ज्वेलरी देकर सोने का टॉप दुकान से खरीदा था। महिला के जाने के बाद दुकानदार ने जब उन सोने के जेवरातों को सोनार को दिया तो पता चला कि ये ज्वेरात नकली है, जिसके बाद इसकी सूचना दुकान के मालिक ने दुर्ग थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी के आधार पर संदेही दो महिलाओं को लाखे लॉज से पकड़ा। महिलाओं के साथ दो युवकों को भी पकड़ा गया। दोनों युवक महिलाओं के दोस्त है।



