विधायक कुलदीप जुनेजा और पार्षद आकाश तिवारी ने नूरानी चौक पर हाई मास्क लाइट का किया उद्घाटन



रायपुर।शबे कदर की रात यह एक ऐसी रात है, जिसमें की गई इबादतों का सवाब कई गुना ज्यादा मिलता है; अगर कोई शख्स सच्चे मन और दिल से अल्लाह को राजी करने के लिए छोटी सी छोटी इबादतें भी करता है, तो उसका सवाब कई गुना ज्यादा बढ़ कर मिलता है, क्योंकि शबे कदर की रात रमजान मुबारक की सबसे अफजल रात होती है. आज इस दिन पर नूरानी चौक राजातालाब हुआ रोशन क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने नूरानी चौक पर हाई मास्क का बटन चालू कर कर उद्घाटन किया जिससे नूरानी चौक जगमगा उठा और आसपास के लोगों में काफी हर्ष देखा गया



