Indian Army Recruitment 2022: शानदार मौका 10वीं पास के लिए सेना में भर्ती का, 19,900 तक होगा वेतन

भारतीय सेना (Indian Army) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए आवेदन का सुनहरा अवसर है. जबलपुर के ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर ने सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली हैं. इसके लिए सेना ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक कुक, नाई, रेंज चौकीदार जैसे पदों पर 14 भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख 28 मार्च 2022
आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई 2022
ऐसे करें आवेदन –
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ अंतिम तिथि से पहले सील बंद लिफाफे में कमांडेंट, ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर (MP) पिन – 482001 पर भेज दें. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसकी आखिरी तारीख 1 मई 2022 यानि विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर है.

पदों का विवरण –
पद भर्तियां वेतन
कुक 9 19900 (लेवेल 2)
टेलर 1 18000 (लेवेल 1)
रेंज चौकीदार 1 18000 (लेवेल 1)
नाई 1 18000 (लेवेल 1)
सफाईवाला 2 18000 (लेवेल 1)
आयु सीमा –
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है. अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति और जनजाति को 5 साल की छूट दी गई है.

शैक्षणिक योग्यता-

टेलर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होने के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दर्जी के रूप में आईटीआई पास प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए.
कुक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित विषयों में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं पास होना चाहिए.
रेंज चौकीदार के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित विषयों में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा एक वर्ष के अनुभव होना चाहिए.
नाई के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होने से साथ-साथ नाई ट्रेड में एक साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.
सफाईवाला के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होने चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एक साल काम करने का अनुभव जरूरी है.
चयन प्रक्रिया
योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में क्वालीफाइ होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button