जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के नए भवन में सुविधाओं की ओर कराया ध्यानाकर्षित प्रशिक्षण केंद्र के स्टॉफ ने की संसदीय सचिव से मुलाकात, दिया उचित पहल करने का आश्वासन



महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के स्टॉफ ने मुलाकात कर संस्था के प्रशिक्षणार्थियों के लिए हॉस्टल व मेस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
आज शुक्रवार को शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के स्टॉफ ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासकीय जीएनएम नर्सिंग प्रशिक्षण संस्था महासमुद को बागबाहरा रोड स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय में स्थानांतरित करने हेतु आदेशित किया गया है। जहाँ बिल्डिंग में केवल 04 कक्षों को दिया जाने का उल्लेख किया गया है, जो कि संस्था संचालित करने हेतु अपर्याप्त है। वर्तमान में शासन के योजनानुसार 19 नवीन अभ्यर्थियों को त्रिवर्षीय नर्सिंग प्रशिक्षण दिया जाना सुनियोजित है। वहीं तृतीय वर्ष के 17 अभ्यर्थी वर्तमान में प्रशिक्षणरत है। कुल 36 अभ्यर्थियों के लिए पूरी बिल्डिंग प्रदाय करने से ही संस्था का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकता है। केवल 04 कक्षों से संस्था का संचालन करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि आगामी माह मई 2022 में रजिस्ट्रार नर्सिंग काउन्सिल रायपुर की टीम द्वारा निरीक्षण किया जाना है, जिसमें उक्त समस्त लैब व कक्षाएँ, हॉस्टल मेस सुविधा प्रदर्शित करना आवश्यक है। भारतीय उपचर्या परिषद, दिल्ली की टीम द्वारा भी औचक निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। आईएनसी के नियमानुसार समस्त कक्षो में लैब हॉस्टल मेस का होना अति अनिवार्य है। नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के संचालन के लिए पूरा भवन की आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button