व्हाइट ट्रांसपेरेंट कपड़े से लिपटी दिखीं उर्वशी रौतेला, पार की बोल्डनेस की सारी हदें

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने प्रोजेक्ट्स के अलावा बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी-जाती हैं. उर्वशी ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है. साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के दीवाने रहते हैं. अब एक्ट्रेस अपने एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गई हैं.
उर्वशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ती नजर आ रही हैं. उर्वशी ने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस लाइट येलो ब्रालेट में नजर आ रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने इस लुक को व्हाइट ट्रांसपेरेंट कपड़े के साथ पेयर किया है.

उर्वशी के एटीट्यूड ने जीता दिल

वीडियो में उर्वशी समुद्र की ओर वॉक करती दिखाई दे रही हैं. उनका एटीट्यूड वाकई कमाल का है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है. यहां उर्वशी ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है. उन्होंने सिर पर चश्मा लगा रखा है. उनकी अदाएं फैंस को मदहोश कर रही हैं.

कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में ‘जब कोई आपको दिखाएं कि वह कौन है तब उसपर पहली बार भरोसा करिए.’ फैंस उनके इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं. इस पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट का सिलसिला जारी है. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स से तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.

Related Articles

Back to top button