केंद्र की मोदी सरकार के अहंकार और उदासीनता के खिलाफ जनजागरण अभियान का 14 वां दिन

समस्त ब्लॉकों में बूथ स्तर पर पृथक-पृथक एक साथ चलाया जा रहा, केंद्र सरकार की विफलताओं और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा–राजीव शर्मा

जगदलपुर ।पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण 14 नवम्बर से 29 नवम्बर 2021 तक निरन्तर जारी–रेखचन्द जैन*

पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में, केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं, सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही, जनता महंगाई से त्रस्त.

जगदलपुर..
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन व कांग्रेसियों की गरिमामय उपस्थिति में केंद्र सरकार की गलत नीतियों व उनकी विफलताओं और कांग्रेस की भूपेश सरकार की लोक जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज नानगुर ब्लॉक के जाटम पंचायत में जनजागरण अभियान पदयात्रा की एवं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हुँकार भरी और भाजपा सरकार की विफलताओं और मंहगाई की मार झेल रहे प्रदेश सहित ग्रामवासियों को राज्य सरकार की उपलब्धि एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

यह रहे मौजूद….
नानगुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, सुनील दास,राधा मोहन,बसंती मण्डावी जनपद सदस्य जनकदई,घेण्वाराम बघेल,कमल सेठिया, चैतराम राई,विनोद सेठिया, धनसिंग, अनवर खान,हेमू उपाध्याय, हरिशंकर सिंह, जलन्धर नाग,अवधेश झा,प्रवीण पांडे व नानगुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यगण नगर निगम/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/सहकारी क्षेत्र के सदस्यगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी इस अभियान में उपस्थित होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button