बघेल सरकार ने चिटफंड कंपनी के निवेशकों का पैसा कराया वापस चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को राशि लौटाने वाला छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य


रायपुर।छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला ने बताया की निश्चित ही छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है जहां के मुख्यमंत्री इतने संवेदनशील हैं उन्होंने अपने प्रयासों से आखिरकार चिटफंड कंपनियों में निवेशकों के डूबे हुए पैसों को वापस दिलाया जिससे कई परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे चिटफंड कंपनियों के मालिकों की संपत्ति को नीलाम कर हमारे मुखिया जी ने उस पैसे को उन निवेशकों को दिया जिन्होंने अपनी मेहनत और पसीने की कमाई को इसमें लगाकर इसे डुबो दिया था और इसके पहले भी उन्होंने राजनांदगांव जिले में चिटफंड कंपनी में जिन परिवारों के पैसे दुबे थे उन्हें वापस किया था
पहले राजनांदगांव में 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रुपये वापस किये गए थे और अभी 2 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि वापस की गई कुल मिलाकर राजनांदगांव जिले में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि निवेशकों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है साथ ही कंपनी के 61 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा चिटफंड कंपनी के केस को प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है सराहनीय कदम के लिए मुखिया जी का साधुवाद



