कमला नेहरू अस्पताल में लगी आग,पीडियाट्रिक विभाग में कई बच्चों के फंसे होने की आशंका

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं। उधर, सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल पहुंच गये है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमला नेहरू अस्पताल के शिशु रोग वार्ड के एक हिस्से में आग लगने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के माने जाने कमला नेहरू अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आज जिस वार्ड में लगी है, वहां दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे। वह घटनास्थल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
तीसरे फ्लोर पर बने इस वार्ड में आग किन कारणों से लगी है पता नहीं चल पाया है। वहीं, कहा जा रहा है कि वार्ड में डाक्टर्स फंसे हुए है। आग की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों से टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। धुआं और अंधेरा राहत कार्यों को प्रभावित कर रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमला नेहरू अस्पताल के शिशु रोग वार्ड के एक हिस्से में आग लगने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं। उधर, मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल रामस्नेही मिश्रा का कहना है कि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।



