सतनामी समाज ने ठाना 2023 में सतनामी समाज मुख्यमंत्री का बनाना




सतनाम धर्म संचालक गुरु बालदास साहेब जी ने भिलाई नगर के सतनाम भवन में बैठक ली।
रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतनाम धर्मसंचालक (भारत वर्ष), राजागुरु, धर्मगुरु (गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपुरी धाम), सतनामी समाज के आन बान शान, आदेशक, निर्देशक मार्गदर्शक, प्रेरणाश्रोत गुरु बालदास साहेब व आध्यात्मिक शक्ति परिवार संस्थापक गुरु सोमेश बाबा जी, अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गुरु सौरभ साहेब जी ने दिनांक 07-11-2021 दिन रविवार को दुर्ग संभाग के गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर पहुंचे। गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई द्वारा गुरु बालदास साहेब जी का भिलाई नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया।
गुरु बालदास साहेब ने सतनाम भवन में समाज की बैठक आयोजित की। जिसमें समाज जनों ने धर्ममंच पर गुरूजी को विराजमान कराया गया एवं समाज के विद्यार्थी कर्मचारी के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ चर्चा परिचर्चा किया गया मिशन 2023 सतनामी समाज का मुख्यमंत्री बनाए जाने के संबंध में समाजजनों से चर्चा किया गया। सही मायने में संघर्ष करना है अपने हक के लिए अधिकार के लिए मान के लिए सम्मान के लिए संघर्ष करना है। सतनामी मुख्यमंत्री बनाने में उपस्थित समाज जनों ने अपनी-अपनी सहमति जताई।
बैठक में गुरु घासीदास सेवा समिति अध्यक्ष संत कुमार केसकर,उपाध्यक्ष श्रीमती हेमीन चतुर्वेदी, महासचिव जवाहर लाल कौशल,कोषाध्यक्ष कुंजलाल कोसले, सहसचिव भूषण डहरिया, जी.पी.भास्कर, राजेन्द्र महिलांग, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विमलेश्वरी बंजारे, कौशल प्रसाद टंडन, श्रीमती लक्ष्मी कोशले, चंदन सिंह खाण्डेय, लखन दास लहरे,बसंत लाल बंजारे, श्रीमती ममता जागड़े, संजय आनंद, रामकुमार मारकण्डेय, रमेश कुमार चंदवानी, हेम प्रकाश अनंत, दीपेंद्र बघेल, रेशम लाल घृतलहरे, दिवाकर गायकवाड़, संतन सतनामी यशवंत सतनामी दिवाकर सतनामी कुंजन सतनामी संजय सतनामी शशि सतनामी नोहर सतनामी देवराज सतनामी मनसुक सतनामी अभिजीत सतनामी मिथलेश सतनामी गोलू सतनामी अंकित सतनामी तामेश सतनामी राकेश सतनामी नरेन्द्र सतनामी भावेश सतनामी कृष्ण सतनामी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी गुरु सेवक बादल भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।



