हो सकती है मोटी कमाई अगर आपके पास पड़ा है 786 डिजिट वाला कोई भी नोट, चेक करें नोट की डिटेल्‍स

एजेंसी

नई दिल्‍ली. अगर आपको करेंसी नोट या सिक्कों को इकट्ठा (Coin Collection) करने का शौक है तो अब आप घर बैठे इससे लाखों की कमाई (earn money from home) भी कर सकते हैं. आजकल कई वेबसाइट एंटीक नोटों और सिक्‍कों की नीलामी करती हैं. आज हम आपको करेंसी नोट की ऐसी खासियत के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप अपने पास नए-पुराने सभी नोटों को चेक करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. अगर आपके पास ये नोट है तो फटाफट उसे ऑनलाइन नीलामी (Online Auction) के लिए डाल दीजिए. इसके लिए आपके पास 1, 2, 10, 100, 500, 2000, 200 के नोट में सिर्फ एक खासियत होना जरूरी है.

करेंसी नोट में हो ये खासियत तो…

अगर आपके पास नोट का कलेक्शन है और उसमें 786 नंबर की सीरीज वाला कोई भी करेंसी नोट (Currency Note) है तो फिर आप ई-बे (Ebay) वेबसाइट पर जाइये और वहां अपने नोट के दाम वसूल लीजिए. दरअसल, इंडियन करेंसी के रेयर नोटों की बोली ई-बे पर लगती है. ई-बे हमेशा नोटों की बोली लगाता रहता है. इस बोली में कोई भी आम आदमी भाग ले सकता है. पहले भी 786 डिजिट वाले नोट की बोली में 3 लाख रुपये तक लोगों को मिले हैं. अगर आपको याद हो तो कुली फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन के पास 786 नंबर का बिल्‍ला था. दरअसल, बहुत बड़ी संख्‍या में लोग 786 को शुभ और भाग्‍यशाली अंक मानते हैं. ऐसे में हो सकता है कि कोई बोली लगाने वाला आपको मुंह मांगी रकम दे दे

.(डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. भारत सत्ता अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है.)

Related Articles

Back to top button