चोरों का आतंक: बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर से मोबाइल छीना

रायपुर। ड्यूटी से वापस पैदल घर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल छीनकर 2 बाइक सवार फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मरीन ड्राइव के पास तेलीबांधा निवासी मोहित कुमार साहू 24 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी एक बैंक में प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। 23 अप्रैल को ड्यूटी से पैदल आते समय भगत सिंह चौक के पास सड़क पार करने के लिए खड़ा था, तभी बाजू में खड़े दो अज्ञात बाइक सवार जेब में रखा मोबाइल अनुमानित कीमत 5,000 रुपए को छीनकर भाग गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ धारा 370, 34 के तहत अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button