डिमरापाल मेडिकल कालेज में सिटी स्केन होगा या नहीं होगा साफ़ साफ़ बोर्ड बनाकर टाँगे मैनेजमेंट – नरेंद्र भवानी

BY-Naveen Shrivastava

आयुष्मान कार्ड से क्या क्या सरकारी दवाइया आम जनता को मिलेगी उसका सूची भी लिख कर बोर्ड टाँगे
सभी प्राइवेट डायग्नोस्टिक में कई साल पुराने सिटी स्केन मशीन आज भी है चालु लेकिन कुछ माह पूर्व नया सिटी स्केन मशीन ख़रीदा हुआ डिमरापाल मेडिकल कालेज में नहीं है चालु क्यूँ — नरेंद्र भवानी
जब से सिटी स्केन मशीन कि हुई खरीदी तब से अब तक कितना सिटी स्केन हुवा उसका लिस्ट करें सार्वजनिक डिमरापाल मेडिकल कालेज मैनेजमेंट – नरेंद्र भवानी
जगदलपुर । बार बार आम जनता के शिकायत के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डिमरापाल मेडिकल कालेज अस्पताल कि असुविधाओं पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार को विफल बताते हुए कहा कि गंभीर बिमारी में, या आपातकालीन दुर्घटना अवस्था में भी मरीजों को जब सिटी स्केन कि जरुरत पड़ती है तो मरीजों को सिटी स्केन के लिए बाहर प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों में भेजा जाता आखिर क्यूँ इस सवाल का जवाब दें जिम्मेदार ?
कुछ दिन पहले शहर के एक प्राइवेट लैब में प्रशासन द्वारा कीमतों को लेकर जांच पड़ताल की गई ???
सवाल यह है जब उसी शहर के जिला अस्पताल में करोड़ों रुपए की लागत से मंगवाई गई सीटी स्कैन मशीन क्या धूल चाटने के लिए है उसका स्तेमाल 24 घंटे होगा कब या खेल और किसी सोच का है
और मेडिकल कॉलेज में भी करोड़ों रुपए की लागत से लाया गया सीटी स्कैन मशीन कबाड़ हो रहा है इसका जिम्मेदार कौन आखिर क्यों मौन भाजपा कांग्रेस इस मुद्दे पर यह समझ से परे है।
आदरणीय जनप्रतिनिधि आप लोगों से अनुरोध है इस ओर ध्यान दें और संज्ञान ले कही कुछ लोग मिलकर आपदा को अवसर में ना बदलें और आम जनता उनके शिकार ना हो। आपका दौरा आपका आदेश देना सब अच्छी बात है लेकिन आपकी मानटरिंग कि भी है शक्त जरुरत ताकि आम जनता को मिले लाभ ।
एक सवाल भी है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रखी हुई सीटी स्कैन मशीन क्यों काम नहीं कर रही है और अगर कर रही है तो मरीजों को प्राइवेट लैब क्यों जाना पड़ रहा है !
वहीं आयुष्मान योजना के तहत जिला अस्पताल क्या के दवाई देगी क्या क्या इलाज करेगी इसका जानकारी भी बड़ी बड़ी आकाक्षरो में लिख कर टाँगे बोर्ड ताकि जानकारी हो साझा लेकिन असुविधा सिस्टम को करो बंद और सिस्टम नहीं सुधारा जा सकता तो छोड़ो अपनी कुर्सी जाओ कही और फर्क नहीं पड़ता लेकिन जगदलपुर आम जनता को इलाज दवाई टेस्ट के नाम पर लूटना करो बंद इस ओर जनप्रतिनिधि ध्यान दें!
समय से सब ठीक नहीं होने कि स्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी टाँगेगी बोर्ड उसमे लिखा होगा सिटी स्केन कि सुविधा हमारे पास नहीं, आयुष्मान योजना में काम कि दवाई हमारे पास नहीं, हम है कांग्रेस जो बोले वो किये नहीं का बोर्ड टांग कर जनता को बताएँगे ।



