जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को मिली जमानत

दिल्ली हिंसा को लेकर जेल भेजे गए उमर खालिद को जमानत मिल गई है. दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत दे दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले को लेकर कई बातें कही हैं.
कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद को सिर्फ इसलिए कैद में नहीं रखा जा सकता है कि कोई भीड़ में देखा गया था. उसे सिर्फ इस आधार पर अरेस्ट भी नहीं किया जा सकता है
बता दें कि उमर खालिद को पिछले साल हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने दंगे कराने का आरोपी बनाया था. पुलिस का कहना था कि उमर की दिल्ली दंगों में भूमिका थी. दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया था. पहली बार उमर खालिद को जमानत मिली है. दिल्ली की कड़कड़डुमा कोर्ट से उमर को जमानत मिली है.
इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद को आरोग्य सेतु एप मोबाइल में रखना होगा. खजूरी ख़ास थाना के एसएचओ को अपना मोबाइल नम्बर देना होगा. समाज में सौहार्द बनाये रखने में मदद करनी होगी. साथ ही उमर को हर तारीख पर कोर्ट में पेश भी होना होगा
उमर को रिहा किये जाने की मांग भी काफी समय से हो रही थी.



