भाजपा नगर मंडल ने सादगी से मनाया 41वां स्थापना दिवस बीजेपी के लिए दल से बड़ा देश है :- सुरेश गुप्ता

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का 41 वाँ स्थापना दिवस आज नगर भाजपा के पदाधिकारियों ने वार्ड स्तर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क लगाकर सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। गरिमामयी आयोजन में ध्वजारोहण एवम मतदान केंद्र में बूथ अध्यक्षों के घर के सामने नाम पट्टिका लगाकर एवम वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करके स्थापना दिवस मनाया।नगर के 48 वार्डो के समस्त बूथ स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा नगर मंडल भाजपा द्वारा वार्ड स्तर पर स्थापना दिवस मनाना अपने आप में गर्व की बात है। समस्त कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देता हूं,
भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दल से बड़ा देश है।भाजपा के लिये राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है। व्यक्ति से बडा़ दल व दल से बडा़ देश,यह भाजपा का सिद्धांत है। प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र व मानव सेवा के लिये समर्पित रहे।
इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष द्वय योगेंद्र पांडेय एवम श्रीधर ओझा,नगर प्रभारी रामाश्रय सिंह,विद्याशरण तिवारी,राजाराम तोडेंम,राममूर्ति पांडेय,मनोहर दत्त तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य एवम संग्राम सिंह राणा,शशिनाथ पाठक,अभय दीक्षित एवम सभी नगर पदाधिकारियो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कराया। सभी मतदान केंद्रों में मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए
आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया।भाजपा कार्यालय के सामने दिया जलाकर एवम महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय एवम अपने घरों में रंगोली बनाकर स्थापना दिवस मनाया।
आयोजन में प्रमुख रूप बृजेश सिंह भदौरिया,परेश ताती, मनोज जंगम,राजपाल कशेर,त्रिवेणी रंधारी,राकेश तिवारी,शशि नाथ पाठक,गणेश काले,योगेश ठाकुर,सुधीर शर्मा,अभय दीक्षित,अली खान,माहेश्वरी ठाकुर,मोतीराम बघेल,गीता नाग,सुरेश कश्यप,महेंद्र पटेल,ममता पोटाई,रीना घोष,कृष्णा राय,राजेश दास, राजेन्द्र ठाकुर,अतुल सिम्हा,अमर झा,पार्षद निर्मल पाणिग्रही, डॉ विजय भोजवानी,संजय चंद्राकर,राजेन्द्र ठाकुर,प्रकाश झा,रम्मना सोनी,मोतीराम बघेल,गायत्री कश्यप,श्यामसुंदर बघेल,दयामनी बघेल,राजेन्द्र ठाकुर,अलका सेंगर,पृथ्वी सिंह,योगेश मिश्रा,राजकुमार सिंह,दिगम्बर राव,जीत मिश्रा,ममता पोटाई,सूर्यभूसंन सिंह आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Back to top button