आम आदमी पार्टी ने दिया दीदी गैंग के अनिश्चित कालीन अनशन को समर्थन

मातृ शक्तियों दीदी गैंग की एक सूत्रीय मांग को आश्वासन नही जल्द ही पूरी करें निगम प्रशासन-तरुणा बेदरकर

BY-Naveen Shrivastava

ज्ञात हो कि लोकमान्य तिलक वार्ड -37 के डोंगरी पारा में निगम द्वारा मैन रोड के सरकारी शराब दुकान को वहाँ से हटा कर यंहा बनाने का निर्णय लेते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।जिसकी जानकारी वार्ड वाशियों को लगने पर वार्ड की महिला शक्तियों ने इसके विरोध में आवाज़ बुलंद की। और कलेक्टर और माननीय महापौर को कई बार इस शराब दुकान के निर्माण को बंद कराने और इसको इस वार्ड से हटाने हेतु ज्ञापन दिया गया।पर प्रशासन बेसुध सोई रही।जिसे जगाने मातृ शक्तियों दीदी गैंग ने मोर्चा खोलते हुए क्रमिक अनशन पर है जिसका आम आदमी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है।ऐसा आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने बताया और आगे कहा कि यह मोहल्ला शहर से दूर है और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नही है ऐसे में इस मोहल्ले में शराब दुकान खुलने से असमाजिक तत्वों का अड्डा बन जायेगा और आने वाले दिनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़,लड़ाई झगड़े जैसे क्राइम होने की संभावनाएं हैं।और ऐसे जगह में जंहा महिलाएं खुल कर विरोध कर रही है दुकान खोलना कितना तर्क संगत है।
तरुणा बेदरकर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में हम पहले भी खड़े थे और आज भी साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़े हैं और दीदी गैंग की मांगों के लिए जमीन की लड़ाई भी लड़ेंगे अगर प्रशासन इनकी मांगो को अनदेखा करती है तो।
समर्थन देने के दौरान तरुणा बेदरकर के साथ गीतेश सिंगाड़े,शुभम सिंह,धीरज जैन सहित और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button