FEATURED

भय के साथ गंभीर दुर्घटना को बुलावा देता अत्यंत जर्जर बिजली का खंबा 

 

मानसून के चलते,हवाओं से हो सकता है गंभीर नुकसान

 

जगदलपुर।नया मुंडा में गुलाब मेडिकल स्टोर के सामने श्री अमरजीत के घर के सामने मदन मोहन मालवीय वार्ड में स्थित लंबे समय से जर्जर 18 नंबर का बिजली खंभा भय और गंभीर दुर्घटना को आमंत्रण कर रहा है । यहां आस पास के रहवासियों का कहना है कि इसकी सूचना कई बार जिम्मेदार लोगों को दिया जा चुका है परंतु अभी तक यह अत्यंत जर्जर गभीर अवस्था में खड़ा हुआ है।

 

खंभा 18 बिजली के इस पोल कोई एक नजर में ही देखकर इसकी हालत समझा जा सकता है किसी तरह टीका यह लोहे का खंबा थोड़े से टूटने लगता है, यहां के रह वासियों को डर यह है कि मानसून की दस्तक के हवा पानी में कहीं या खंबा गंभीर दुर्घटना का कारण न बन जाए फिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा संबंधित विभागक या निगम या फिर वे जिम्मेदार लोग जो इस गंभीरता को जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं। न केवल यहां के रह वासी बल्कि यह खंबा तिरंगा चौक से निषाद भवन बोधघाट थाना , इंडस्ट्री एरिया की ओर आने जाने वाले राहगीरों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का विषय बन सकता है यहां के लोगों का कहना है कि शीघ्र ही इस यहां से हटाया जाए ताकि इस जर्जर खंबे को देखकर रोज भय में जीने वाले लोग राहत की सांस ले सके।

Related Articles

Back to top button