FEATURED

जब महारानी अस्पताल में नई पुरानी यादों ने सेवा और संकल्पों के लम्हों को जीवंत कर दिया 

 

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस :नर्सो ने मिलकर आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को उनके अमिट योगदान एवं सेवाओं के लिए भावपूर्ण स्मरण किया

 

 

आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रिटायर्ड नसों के साथ, अस्पताल के मेट्रेन एवं वर्तमान की नर्सें इकट्ठी हुई

 

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव, बस्तर ब्यूरो ।

गत दिवस स्थानीय जिला महारानी अस्पताल में अस्पताल की समृद्ध अतीत के साथ सेवा और संघर्ष की तस्वीरें उसमें समय जीवंत होकर सांस लेने लगी जब अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की अवसर पर अस्पताल में अपनी सेवाएं देकर रिटायर हो चुकी नर्स एक साथ इकट्ठी हुई , मौके पर महारानी जिला अस्पताल के मेट्रन तनुजा पात्रों सिस्टर और मंजू रॉबर्टसन और उनके साथ नई पीढ़ी एवम वर्तमान में सेवा दे रही नर्स एकजुटता के साथ एकत्रित हुई। उपस्थित सभी नर्सो ने मिलकर आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को उनके अमिट योगदान एवं सेवाओं के लिए भावपूर्ण स्मरण किया, उनकी तस्वीर पर गरिमा पूर्वक माल्यार्पण किया गया ।

 

इस तरह यह नर्स दिवस बहुत खास रहा पुराने संघर्ष के साथ उपलब्धियों पर भी चर्चे हुए तो नर्स दिवस पर रचनात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया पुराने नर्सों के साथ नई पीढ़ी एवं वर्तमान में सेवा दे रही नर्सों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया गरिमापूर्ण इस आयोजन में सभी नर्सों ने एक साथ मिलकर संकल्प लिया कि वे इसी तरह मजबूती से सेवा के परंपरा को हर परिस्थितियों में कायम रखेगी। कार्यक्रम का समापन विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं सहयोगात्मक गतिविधियोंको लेकर सक्रिय रीमा दानी द्वारा किया गया।

इस मौके सेवा दे चुकी रिटायर्ड नर्सों के साथ वर्तमान में सेवा दे रही नर्सेस उपस्थित रही जिनमें माधुरी मित्रा, रिता कुशल, रेचल,

रीता कुशल , अल्का सिंह,निर्मला कच्छ, उमा ध्रुव, प्रभा परदेशी , अरुणा त्यागी, रीमा दानी,तृप्ति राजू, पूजा ठाकुर , ज्योत्सना, स्वप्ना जानी,मंजू सिन्हा उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button