छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का दौरा, कर्मचारियों के समस्याओं से हुए रूबरू
संघ के विस्तार एवं समस्याओं के निराकरण के लिए बनी रणनीति – रीमा दानी
जगदलपुर। जिले में स्वास्थ कर्मचारियों एवं व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं , विसंगतियों के खिलाफ एवं कर्मचारियों के हित में लगातार सक्रिय एवं अपनी आवाज बुलंद कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न जगहों में कार्य कर रहे कर्मचारियों से मिलकर संबंधित विषय में वस्तुस्थिति का जायजा लेने लगातार दौरा किया जा रहा है इसी क्रम में गत 16 जनवरी को संघ के जिला अध्यक्ष रीमा दानी संघ के होमेश संभागीय अध्यक्ष, श्री होमेश कुमार पांडे एवं जिला सचिव श्री विकास पांडे प्रांतीय उपाध्यक्ष है भूपेंद्र राय,प्रांताध्यक्ष अनिल पांडे, प्रान्तीय उपाध्यक्ष, प्रान्तीय महामंत्री बकावंड पहुंचे और वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की ।
संघ जिलाध्यक्ष रीमा दानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि संघ के सभी पदाधिकारियों ने विकासखंड बकावंड सीएचसी बकावंड एवं विकासखंड नानगुर अंतर्गत आसना के कर्मचारियों से मुलाकात की एवं उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया । इस दौरान मौजूदा समस्याओं के निराकरण एवं संघ को विस्तार देने एवं उसे मजबूत बनाने जैसे विषय पर गंभीर एवं महत्वपूर्ण चर्चा की गई । संगठन को कैसे आगे बढ़ाया जाये, एकजुट होकर किस तरह काम किया जाए इस विषय पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया ।



