FEATURED

संस्कार पाठशाला में शुभांगिनी ठाकुर को HR कोऑर्डिनेटर का नियुक्ति पत्र प्रदान

मेघा तिवारी की रिपोर्ट* रायपुर(छत्तीसगढ़) l

 

सर्वत्र शिक्षा समिति, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला में शुभांगिनी ठाकुर को HR कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल सिंह द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी सोहेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्कार पाठशाला के अंतर्गत ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है l जिसमें संस्कार, संस्कृति, वेद मंत्र, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा तथा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को निरंतर शामिल किया जा रहा है।

इन समस्त गतिविधियों के समन्वय, निगरानी एवं सुचारू संचालन की जिम्मेदारी HR कोऑर्डिनेटर के रूप में शुभांगिनी ठाकुर निभाएंगी, जिससे यह सेवा कार्य निरंतर एवं प्रभावी रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

Back to top button