युक्तिकरण में अफसरशाही से हो रही सरकार की बदनामी पर प्रताड़ित शिक्षकों ने मतदाता के हैसियत से लिखी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को खुला चिट्ठी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में युक्तिकरण प्रक्रिया के नाम पर हो रही अधिकारियों की मनमानी के विरोध में युक्तिकरण प्रताड़ित शिक्षक शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज़ उठा रहे और दिनांक 22 और 23 दिसंबर कोनिर्णायक जंगी प्रदर्शन का ऐलान कर प्रशासनिक मनमानी सेसरकारकी हो रही बदनामी को ध्यान में रखते हुए एक मतदाता के हैसियत सेप्रताड़ित शिक्षकों नेभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षश्री किरण देव कोएक खुला पत्र लिखा है जिसके मुख्य अंश निम्न अनुसार हैं।
प्रति,
माननीय श्री किरण देव
प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़
विषय : युक्तिकरण के नाम पर अधिकारियों की मनमानी, संगठनात्मक मौन एवं सरकार की हो रही सार्वजनिक बदनामी के संबंध में – एक मतदाता का खुला पत्र।
माननीय अध्यक्ष महोदय,
हम छत्तीसगढ़ प्रदेश के वे शिक्षक हैं जो स्वयं को युक्तिकरण प्रताड़ित कहते हैं – इसलिए नहीं कि हम युक्तिकरण की नीति के विरोधी हैं, बल्कि इसलिए कि युक्तिकरण की आड़ में कुछ अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी, अपारदर्शिता और नियम-विरुद्ध कार्रवाइयों ने हमें सड़कों पर आवाज़ उठाने को विवश कर दिया है।
हम यह पत्र किसी राजनीतिक विरोध की भावना से नहीं, बल्कि एक शिक्षक, एक नागरिक और एक मतदाता के नाते लिख रहे हैं। हमें पीड़ा इस बात की है कि इतने गंभीर विषय पर भी विभागीय अधिकारियों की करतूतों पर भाजपा संगठन का मौन दिखाई देता है, जिसका दुष्परिणाम सीधे सरकार की छवि पर पड़ रहा है।



