FEATURED

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति अध्यक्ष डॉ बसंत कश्यप पहुंचे बस्तर के संवेदनशील क्षेत्र बिन्ता

 

⏩स्कूलों में गूंजा वंदे मातरम, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से मिले, दिए आवश्यक निर्देश

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-चित्रकोट विधानसभा लोहंडीगुड़ा ब्लाक के संवेदनशील क्षेत्र बिन्ता जो पूरे देश के साथ भी वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहा हैं, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति अध्यक्ष डॉ बसंत कश्यप जी पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों से उनका हाल-चाल जाना एवं शिक्षकों से मुलाकात कर उनसे आवश्यक चर्चा की एवं उन्हें निर्देश दिया। ज्ञात हो की वंदे मातरम गीत एक ऐसा गीत है जिसने भारतीयों की पीढ़ियों को एकजुट होने, उठ खड़े होने और राष्ट्र की भावना का जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया है इसी क्रम में आज बिनता में भी पूरी गरिमा के साथ राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस दौरान शा.उ.मा.विध्यालय बिन्ता में स्पोर्ट क्लब के बच्चों से खास बातचीत हुई जिसमें बच्चों के खेल सामग्री मांग के अनुसार उपाध्यक्ष द्वारा उन्हें सामग्री को लेकर उचित आश्वासन भी दिया गया। इसी कड़ी में पूर्व माध्यमिक शाला करेकोट, प्राथमिक शाला सतसपुर का भी औचक निरीक्षण किए गए एवं वहां के बच्चों से मुलाकात किया गया और भविष्य के लिए उनके सपनों को जाना और आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया गया। यह सब तस्वीर देखकर सहज ही लगता है कि अब बस्तर बदल रहा है,यही बदलते बस्तर की तस्वीर है जहां आज गोलियों की जगह शिक्षा की गूंज है। डबल इंजन भाजपा सरकार में बस्तर की आदिवासी संस्कृति को संरक्षित किया है, वहीं यहां के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की राह सुनिश्चित की है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सावेद्र सेठिया,चंद्रशेखर ठाकुर, भाजपा मिडिया प्रभारी भरत कश्यप, मटनार सरपंच डोमूराम कश्यप, सरपंच करेकोट महेश नाग,डालिमधर बघेल,पिलूराम यादव,अजीत कुमार नाग उपस्थिति एवं सामिल रहे।

Related Articles

Back to top button