Nick Jonas के पहले मैसेज का जवाब नहीं देना चाहती थीं Priyanka Chopra, शादी के 4 साल बाद वजह का किया खुलासा …

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और खूबसूरत कपल्स में से एक एक्टर निक जोनस  और प्रियंका चोपड़ाभी हैं. दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. निक जोनस  और प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग संस्कृतियों से आते हैं और दोनों ने एक दूसरे को बहुत कम समय के लिए डेट किया है. वहीं, अब शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं.

बता दें कि प्रियंका और निक की जोड़ी ऐसी है जिसके ‘चलने’ की ज्यादातर लोग उम्मीद नहीं कर रहे थे, क्योंकि दोनों के बीच न सिर्फ उम्र का फासला है. हाल ही में, एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब निक जोनस ने उन्हें पहली बार मैसेज किया था तो उनका रिएक्शन कैसा था और वो क्यों निक से बात करने में बिल्कुल इंटरेस्टेड नहीं थी.

Nick के पहले मैसेज का जवाब नहीं देना चाहती थीं Priyanka

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि उनकी शादी निक से 2018 में हुई है, लेकिन सबसे पहले निक ने उन्हें 2016 में ट्विटर पर मैसेज किया था. प्रियंका बताती हैं कि वो उस समय निक से बात करने में बहुत ज्यादा इंटरेस्टेड नहीं थीं. निक को उनके भाई समेत कई लोगों ने कहा था कि उन्हें प्रियंका से बात करनी चाहिए जिसके बाद निक ने प्रियंका को अप्रोच किया था.

एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बताती हैं कि जब निक जोनस ने उन्हें ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज (DM) किया था, तो उन्होंने निक से कहा कि ‘तुम मुझे मेरे नंबर पर मैसेज क्यों नहीं करते हो?’ एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था वरना उनकी सोशल टीम उनके सारे मैसेज पढ़ लेती. इसपर निक का रिएक्शन था- हां हां, तुम बस मुझे अपना नंबर देना चाहती हो…’ प्रियंका अब कहती हैं कि वो मानना नहीं चाहती थीं कि वो वाकई निक को अपना नंबर देना चाहती थीं. क्योंकि उस समय वो एक कॉम्प्लिकेटेड रिलेशनशिप में थीं.

Related Articles

Back to top button