प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी.. अफगान संकट पर गुरु ग्रंथ साहिब को लाए सिर पर रखकर

गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर देश के किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार सूर्यास्त के बाद लालकिले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई बातों का उल्लेख किया। सिखों के पावन पर्व के मौके पर पीएम मोदी ने अफगानिस्तान संकट से लेकर ओरंगजेब काल तक का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान में संकट के वक्त हम गुरु ग्रंथ साहिब को सिर पर रखकर लाए और सिखों की रक्षा की। इस मौके पर पीएम मोदी ने 400 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया
21 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने लालकिले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हमारा देश अपने गुरुओं के आदर्शों पर पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहा है। इस पुण्य अवसर पर मैं सभी दस गुरुओं के चरणों में नतमस्तक हूं। प्रकाश पर्व के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई।
अफगान संकट पर सिख भाइयों को बचाकर लाए
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब अफगानिस्तान में संकट आया तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को शीश पर रखकर लेकर आए और सिख भाइयों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि लालकिला कितने कालखंडो का साक्षी रहा है। इस किले ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी देखा और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वालों के हौसलों को भी परखा है। ये भारतभूमि सिर्फ एक देश नहीं है, बल्कि हमारी महान विरासत है, महान परंपरा है।



