बस्तर रेल रोको आंदोलन के नेताओ ने ,रेल मंत्री से कोरापुट में मुलाकात कर, कहा,रेल नही ,तो लोहा नही


जगदलपुर ।बस्तर के रेल रोको आंदोलन के युवा नेता नवनीत चांद,साकेत शुक्ला, सुशील मौर्य,रोहित आर्या ने रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से उड़ीसा के कोरापुट रेलवे स्टेशन में मुलाकात कर ,बस्तर के साथ रेलवे मंत्रालय द्वारा आज पर्यंत किए छलावा को अवगत करा ,रावघाट परियोजना कार्य की लेट -लतीफी के प्रति रोष व्यक्त कर जगदलपुर को दिल्ली ,कलकत्ता से जोड़ने हेतु ट्रेन,कोरापुट जंक्शन तक आनी वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का जगदलपुर तक विस्तारीकरण ,जगदलपुर स्थित अस्पताल को अपग्रेड कर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल करने,स्कूल को अंग्रेजी आवासीय विद्यालय का निर्माण ,बस्तर के खिलाड़ियों को रेलवे स्पोर्ट्स एकदमी में आरक्षण जैसी महत्वपूर्ण मांगो को लेकर ज्ञापन सौंप कहा यदि 29 मई तक बस्तर की रेलवे से संबंधित अधिकार की मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं किया गया ,तो बस्तर के लोग रेल नही तो लोहा की तर्ज पर बस्तर से लोहा नही ले जाने देगे।



