महारानी अस्पताल में कूड़े का ढेर ,प्रबंधन के अकर्मण्यता पर भड़का मुक्तिमोर्चा


केवल अस्पताल नहीं बस्तर की गरिमा है महारानी अस्पताल,कूड़ा करकट तत्काल हटे — नवनीत
जगदलपुर।महारानी जिला अस्पताल में अव्यवस्था और कूड़े, कचरे गंदगी के ढेर को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक ने कहा कि महारानी जिला अस्पताल मात्र एक अस्पताल नहीं है बल्कि यह बस्तर के जनमानस के भावनाओं का प्रतीक भी है केवल अस्पताल प्रबंधन ही नहीं जिला प्रशासन के साथ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य के विभाग का भी दायित्व है कि गरिमा के अनुसार अस्पताल में सुविधा और स्वच्छता हो।
श्री नवनीत ने कहा है कि जिला अस्पताल प्रबंधन किसी भी तरह से मरीजों के साथ अस्पताल में आने जाने वालों के जीवन को दांव में नहीं लगा सकता । उन्होंने कहा कि स्वच्छता के नाम पर सत्ता पर बैठे जनप्रतिनिधि क्षेत्र विधायक ऐसे समय में कहां गायब हो जाते हैं, शहर में लाखों करोड़ों खर्च केसाथ स्वच्छता के लिए नियम कायदे बना रहे हैं परंतु जहां साफ सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए वहीं जिला अस्पताल के बर्न एंड ट्रामा सेंटर के सामने इतनी गंदगी है कूड़े कचरे का ढेर लगा है जो शर्मनाक है!
बस्तर बेटा जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष मुक्ति मोर्चा नेता श्री नवनीत ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के साथ स्वास्थ्य विभाग अस्पताल परिसर में साफ सफाई को गंभीरता से ले और संज्ञान लेकर साफ सफाई कराए। नहीं तो मुक्ति मोर्चा इस गंभीर विषय को लेकर विधिवत आगे कार्यवाही करेगी।



