119 नाबालिगों सहित 784 लोगों ने एमेजॉन-फ्लिपकार्ड से मंगाए चाकू, 318 नग हुए जमा

रायपुर, राजधानी रायपुर में आए दिन हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर पुलिस परेशान थी कि आखिरकार ये चाकू उन्हें इतने आसानी से मिलते कहां से हैं। इस बात जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल की मदद ली और उन्हें पता चला कि ऑनलाइन कंपनी एमेजॉन और फ्लिपकार्ड से वर्ष 2020 में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 502 व शहर के बाहर सरहदी क्षेत्रों में निवासरत लगभग 282 लोगो धारदार व बटनचाकू ऑर्डर कर मंगवाए थे। इनमें से 318 नग चाकू को लोगों को अब तक जमा करवाएं है। सबसे खास बात हैं कि 119 नाबालिगों ने भी धानदार व बटन चाकू को मंगवाए थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस रात्रिकालीन गश्त को बढ़ाने के साथ ही देर रात में चाकू लेकर घूम रहे युवकों व नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके से पास धारदार हथियार और बटन चाकू को बरामद कर जप्त कर रही। वहीं शहर में हो रही चाकूबाजी को लेकर भी पुलिस निगरानी शुदा बदमाशों से पूछताछ में लगी हुई हैं। इसी के साथ यह धारदार व बटननुमा चाकू उन्हें आसानी से कहां से मिल जाता है इस पर निगरानी रखने के लिए साइबर सेल को जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। साइबर सेल ने जानकारी जुटाने शुरु की तब पता चला कि साल 2020 में शहर में रहने वाले 502 व शहर के आसपास लगे सरहदी क्षेत्रों के लगभग 282 लोगों ने एमेजॉन, फ्लिपकॉट व अन्य शॉपिंग माध्यमों से ऑनलाइन ऑर्डर कर धारदार व बटन चाकू को मंगाए थे। इनकी संपूर्ण जानकारी जुटाने के बाद सभी थाना प्रभारियों की बैठकर लेकर सूची सौंपी गई और इन लोगों को थाने में बुलाकर तस्तीक देने के निर्देश दिए।
इस दौरान लगभग 300 लोगों ने 318 नग चाकू को अलग-अलग थानों में जमा करवाया। इनमें से 11 पुराने अपराधी भी शामिल थे, इसके अलावा 11 पुराने अपराधियों से 11 नग चाकू जप्त किया गया। 119 नाबालिग बच्चों ने भी चाकू मंगाये थे, उनके परिजनों को बुलाकर समझाईश दी गई। जब उनसे इन चाकू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धारदार चाकू मंगाये जाने की जानकारी उन्हें नहीं हैं।



