रायपुर:कार बेचने के नाम पर पिता-पुत्र ने ठगे दो लाख, रिपोर्ट दर्ज

रायपुर। कार बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता-पुत्र ने एक युवक को कार बेचने के नाम पर 2 लाख का चुना लगाया। पीड़ित ने आमानाका थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार टाटीबंध निवासी राजवीर सिंह भामरा ने अपने मित्र देवेंद्र सिंह बल के पिता जसवंत सिंह के नाम से पंजीकृत क्रेटा हुंडई कार को लेने इच्छा जताई थी। इसलिए देवेंद्र सिंह ने उसकी मुलाकात अपने पिता से करवाई। इसके बाद जसवंत सिंह कार को 8 लाख रुपए में बेचने के लिए सहमत हो गए। इसके लिए राजवीर ने एडवांस 2 लाख रुपए दे दिए। इस पर उसे कार सौंप दिया गया। कुछ दिन बाद गाड़ी की आवश्यकता है करके आरोपी देवेंद्र राजवीर से गाड़ी की मांग किया।

चूंकि देवेंद्र उसका मित्र था इसलिए उसने गाड़ी दे दी। लेकिन जब उसके बाद पीड़ित राजवीर उससे वाहन मांगा तो वह टालमटोल करता रहा। फिर प्रार्थी ने आरटीओ से पता करने पर यह जानकारी मिली कि आरोपी ने उसी कार को किसी साबिर खान नामक व्यक्ति को बेच दिया है। इस तरह आरोपियों ने राजवीर से पैसे लेने के बाद भी उस कार को किसी दूसरे को बेच कर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने देवेंद्र और उसके पिता जसवंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भरत बरेठ का कहना है कि 8 लाख में गाड़ी का सौदा आरोपियों ने किया था। इसके लिए प्रार्थी ने 2 लाख दिए भी थे, लेकिन उस कार को आरोपियों ने किसी दूसरे को बेच दिया। फिलहाल आरोपी पिता-पुत्र फरार है।

Related Articles

Back to top button