FEATURED

रायपुर नगर निगम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार में प्रथम स्थान पाया: डिप्टी सीएम साव

 

 

 

रायपुर।  – जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार में राजधानी रायपुर को प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को दूसरा स्थान मिलने पर नगरीय प्रशासन विभाग के भारसाधक मंत्री सह उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर की जनता सहित प्रदेश को बधाई दी।

 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया पर भी रायपुर और प्रदेश की जनता को बधाई दी, उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा…

 

छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को यह सुखद खबर साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि, छत्तीसगढ़ ने जल संचय जनभागीदारी 1.0 में नया इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और राजधानी के रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहले पायदान पर जगह बनाई है।

 

हमारे प्रदेश की राजधानी रायपुर के नगर निगम को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है l विष्णु के सुशासन में रायपुर सहित प्रदेश को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो रहा हैl

 

छत्तीसगढ़ में अब तक जल संचय से जुड़े 4,05,563 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। रायपुर नगर निगम में 33,082 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। जिला स्तर पर बालोद, राजनांदगांव, रायपुर सहित महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

 

ये राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के लिए बड़े ही गौरव का क्षण है, ये उपलब्धि रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी और रायपुर शहर के हमारे सभी परिवार जनों के जल संकल्प की प्रतिबद्धता से मिली है।

 

 

 

जल संचय जनभागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

 

नगर निगम स्तर पर: रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूरे कर देश में पहला स्थान हासिल किया। हैदराबाद (14,363) और गोरखपुर (14,331) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य और राजधानी रायपुर के लिए गर्व का क्षण है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button